{"_id":"e5a7b9a8cfefb04f69d8a877d96818b7","slug":"roadways-employees-rallied-against-the-rm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के आरएम के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के आरएम के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में सोमवार को कर्मचारियों ने एक बैठक की। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि श्रम समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक जेएन सिंह की हठधार्मिता से पूरे क्षेत्र के कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से नोटिस दिया जाए। अध्यक्ष मंत्रियों केा स्थानांतरण कर दिए गए है। क्षेत्र में बढ़ रहे डग्गामार से प्रतिदिन लाखों रुपये की निगम की हानि हो रही है। इसका समाधान हर हाल में कराया जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं को लेकर कर्मचारी अपने अपने डिपो में एक दिन का धरना प्रदर्शन करेंगे। यदि समस्या का समाधान न हुआ तो पूरे क्षेत्र में विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद कर्मचारी चक्का जाम करेंगे बैठक में विनोद कुमार मिश्र, विनोद त्रिपाठी, श्रवण मिश्र,राकेश दुबे, मनोज शुक्ला, अजय दुबे, अरुण सिंह, कमलेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन