{"_id":"623370f27976be4d714bf48b","slug":"roadways-buses-increased-their-rounds-hardoi-news-knp686214058","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों ने बढ़ाए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों ने बढ़ाए फेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। होली के त्योहार में रोडवेज अपने यात्रियों के लिए होली विशेष संचालन कार्ययोजना पर काम करने वाला है। इस योजना के तहत 10 दिन तक रोडवेज बसें करीब तीन गुना फेरे बढ़ाएगी।
दिन-रात यात्रियों को परिवहन सेवा देने के लिए चालक-परिचालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्ययोजना की प्राथमिकता यात्रियों को होली में आने-जाने के लिए बेहतर परिवहन सेवा देना है।
साथ ही विभाग अपनी और अपने कर्मचारियों की आय भी बढ़ा सकेगा। होली विशेष संचालन कार्ययोजना में रोडवेज के क्षेत्रीय कार्यालय से संचालित होने वाली हरदोई, सीतापुर, गोला, लखीमपुर, शाहजहांपुर और कन्नौज डिपो को चलाई जा रहीं रोडवेज बसों के 10 दिनों तक फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोला और कन्नौज को चलने वाली बसें शामिल हैं। हरदोई रीजन में आने वाली सभी रोडवेज डिपो को फेरों का लक्ष्य पूरा करने के लिए परिवहन विभाग ने प्रोत्साहन योजना को प्रभावी किया है।
यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए ज्यादा फेरे लगाए जाएंगे।
ये है प्रोत्साहन योजना
13 मार्च से 22 मार्च तक 10 दिनों के लिए प्रभावी प्रोत्साहन योजना में नौ दिनों तक बस संचालन करने और कम से कम 2700 किमी की यात्रा करने वाले चालकों और परिचालकों को 3150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यदि चालक-परिचालक पूरे 10 दिन तक लगातार ड्यूटी कर चार हजार किमी से ज्यादा बस संचालन करते हैं तो उन्हें प्रतिदिन 400 रुपये के हिसाब से चार हजार रुपये अतिरिक्त दिया जाएगा।
चार हजार किमी से ऊपर बस संचालन करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर इंसेंटिव दिया जाएगा। डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन देने की व्यवस्था की गई है।
10 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को विभाग 1200 रुपये, जबकि 9 दिन ड्यूटी करने वालों को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
बरेली-प्रयागराज ट्रेन में कोच बढ़े
होली पर रेलवे ने भी यात्री सुविधाएं बढ़ानी शुरू कर दी हैं।
हरदोई, संडीला स्टेशनों पर रुकने वाली बरेली-प्रयागराज ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। सीएमआई रेलवे अंबुज मिश्रा ने बताया कि फिलहाल नौ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की सूचना मुरादाबाद मंडल से प्राप्त हुई है।
इनमें से एक हरदोई होकर जाने वाली ट्रेन है। अभी कुछ अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की संभावना है।
यात्री सुविधा के लिए हरदोई परिक्षेत्र की हर डिपो अधिक फेरे करेगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों को भरपूर क्षमता से कार्य करना होगा। जो भी चालक-परिचालक और कार्यशाला के कर्मचारी 10 दिनों की अवधि में बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
- मनोज त्रिवेदी, आरएम, रोडवेज हरदोई