फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways buses could not operate on new routes

Hardoi News: नए मार्गों पर संचालित नहीं हो सकीं रोडवेज बसें

Fri, 05 Jul 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses could not operate on new routes
हरदोई। जिले में शासन के निर्देश पर 24 नए मार्गों पर बसाें का संचालन किया जाना था, मगर अभी तक बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से हर मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की कार्य योजना तैयार की गई थी। इसके संबंध में फरवरी में सूची जारी की गई थी। जिसमें जिले के 24 मार्गों पर बसाें का संचालन किया जाना था। इसके लिए विभाग की ओर से निजी बस ऑपरेटरों से अनुबंध करना था। बसों का संचालन शुरू होने से लोगों को यात्रा करने में आसानी होती है।
विज्ञापन

मगर अभी तक जिले में प्रस्तावित नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों को डग्गामार वाहनों के सहारे सफर तय करना पड़ा रहा है। जो यात्रियों के लिए कभी-कभी बहुत ही भारी पड़ता है और उनको हादसे का शिकार भी होना पड़ता है। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि मेरा स्थानांतरण हो गया है। बसों के संचालन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूची के अनुसार हरदोई से बावन नहर-सेमरिया, हुल्लापुर होते हुए फर्रुखाबाद, हरदोई-लालपुर-बांधा पुलिया-सीतापुर, हरदोई अटवा- गोपामऊ- पिसावां- सीतापुर, हरदोई से बरसोहिया- गढ़िया- नकटौरा- अल्लागंज- बदायूं, हरदोई- पिहानी चुंगी- बावन नहर-हुल्लापुर- फर्रुखाबाद, हरदोई- बावन नहर- मझिला पुल- बिलग्राम- माधौगंज- कानपुर, उन्नाव से पडरी हरदोई, सीतापुर- रामकोट-हरदोई, सीतापुर- अंबरपुर-रमपुरवा गोबरेपुरवा-रामकोट-नीमसार-हरदोई, सीतापुर - खगेशियामऊ-रामनगरा- रामकोट, नीमसार-हरदोई, कन्नौज- तिर्वा सुजानसराय-गुरसहायगंज- हरदोई आदि रूट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed