फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roadways bus tank burst, diesel spilled on the road

Hardoi News: रोडवेज बस की टंकी फटी, सड़क पर बहा डीजल

Thu, 28 Mar 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 28 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus tank burst, diesel spilled on the road
हरदोई। रोडवेज बस स्टैंड से लखनऊ जा रही रोडवेज बस की टंकी का अचानक बैकेट टूट गया। टंकी फटने से भरा डीजल सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बह रहे डीजल को अपने-अपने बर्तनों में भरने का प्रयास भी किया। घटना के बाद दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया गया। इसके बाद सहायता टीम ने मौके पर पहुंच कर बस की मरम्मत की और बस को अपने साथ डिपो ले गई।
केसरबाग डिपो की बस बुधवार की सुबह लखनऊ से हरदोई रोडवेज बस स्टेशन आई थी। हरदोई बस स्टेशन से यात्रियों को लेकर वापस बस लखनऊ जा रही थी। हरदोई- लखनऊ मार्ग पर जब बस बम्हनाखेड़ा के पास पहुंची, तो अचानक बस में धमाका हुआ। इससे यात्री सहम गए।
विज्ञापन

बस चालक ने बस रोकी और देखा कि डीजल टैंक का बैकेट टूटने से डीजल टैंक सड़क पर गिर गया है। टैंक के गिरने से उसका अगला हिस्सा टूट गया। इससे डीजल सड़क पर बहने लगा। चालक ने इसकी सूचना डिपो को दी और सहायता मांगी। बस के खराब होने से यात्रियों को पीछे आ रही दूसरी बस में शिफ्ट कर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सड़क पर डीजल बहता देख आसपास के लोग आ गए और डीजल को बर्तन में बटोरने का प्रयास किया, जो जितना डीजल बटोर सकता था, वह उसे लेकर चला गया।
बस चालक विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि टैंक में लगभग 225 लीटर डीजल था, जो टैंक टूटने से बह गया। आरएम एमके केसरवानी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed