फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Roads were transformed into the pits

गड्ढों में तब्दील हो रहीं सड़कें

Sun, 06 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 06 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roads were transformed into the pits

कटियारी क्षेत्र की सड़कों की दशा बदहाल है। आलम यह

विज्ञापन
है कि कहीं सड़क पर गड्ढे हैं तो कहीं गड्ढों में सड़क नजर आ रही है। इसके चलते वाहनों का तो दूर पैदल निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल भरा हो रहा है। स्थानीय बाशिंदों ने सड़कों को बनवाने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई, पर नतीजा सिफर रहा।

कटरा-बिल्हौर हाईवे से पलिया तिराहा तक का सड़क मरम्मत कार्य लगभग दो माह पहले हुआ था, पर अब इस सड़क पर गिट्टी के सिवा और कुछ भी नहीं दिखता। यहां की नालियां बंद हो चुकी हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। रोडवेज बस स्टाफ से लेकर कटियारी डिग्री कालेज तक सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।

कटियारी क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओें को बरसात और सूखे में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। डा. पवन क्लीनिक वाली गली से मिघौली तक यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। बड़े सिंह यादव, धर्मेंद्र और नीरज का कहना है कि हर बार चुनाव मेें प्रत्याशी सड़क बनवाने का वादा करते हैं, पर जीतने के बाद इधर मुड़कर भी देखना पसंद नहीं करते।

कटरा-बिल्हौर हाईवे से ककरा तक जाने वाली सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बरसात में यह गड्ढे तालाब का रूप ले लेते हैं। यहां पर राहगीरों व छात्र-छात्राओं को दिक्कतें होती हैं और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे उन्हीं गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। खरगपुर तिराहा से सिरसा तक भी सड़क का भी यही हाल है।

अजतूपुर तिराहे से खसौरा तक जाने वाली सड़क भी बदहाल है। संझारो से शहाबुद्दीनपुर तक मार्ग में भी डामर व गिट्टी उखड़ चुकी है। घोड़ीथर से रमापुर तक भी सड़क का यही हाल है। इसी बीच यहां पर टूटी व जर्जर पुलिया है, जिससे अनहोनी की आशंका रहती है। यहां लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा सड़कों की हालत बदहाल हो चुकी है। इस इलाके में अफसर भी जाने से कतराते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed