{"_id":"6410b1d8e3d3691aac00117f","slug":"roads-turning-red-with-blood-three-people-lost-their-lives-hardoi-news-c-12-1-122981-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: तेज रफ्तार बन रही काल, खून से लाल हो रही सड़कें, 3 लोगों की और चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: तेज रफ्तार बन रही काल, खून से लाल हो रही सड़कें, 3 लोगों की और चली गई जान
Tue, 14 Mar 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में वाहनों की तेज रफ्तार इन दिनों वाहन चालकों के लिए काल साबित हो रही है। आए दिन होने वाले सड़क हादसों में खून से सड़कें लाल हो रही हैं। मंगलवार को अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पहला सड़क हादसा हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में तो दूसरा हादसा बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ। वहीं तीसरा सड़क हादसा महिला थाना क्षेत्र में हुआ। (संवाद)
हादसा- एक
वाहन ने पैदल जा रहे किसान को रौंदा, मौत
हरपालपुर थाना क्षेत्र में लमकन और नयागांव के बीच में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रहे किसान को रौंद डाला। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में मातम पसर गया। सांडी थाना क्षेत्र के चिल्लौर गांव निवासी हरिराम (30) मंगलवार शाम पैदल नया गांव की ओर जा रहा था। हरपालपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार आ रहे वाहन ने उसे रौंद डाला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी रिंकी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिजनों के मुताबिक अभी कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। इस कारण घर से बिना बताए निकल जाया करता था। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हादसा- दो
कार की टक्कर से मजदूर की मौत
कोथावां से माल भरावन रोड पर मीना बाजार के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
अतरौली थाना क्षेत्र के भेरका निवासी नरेश तिवारी (45) सोमवार देर शाम किसी काम से बाइक पर सवार होकर मीना बाजार गया था। वहां देर रात अज्ञात कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेश को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुखरानी, बेटा ललित और बेटी शालिनी व प्रकाशनी हैं। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा - 3
अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक की मौत
मझिला थाना क्षेत्र के मुरादपुर मजरा सहिजना गांव के पास हरियावां चीनी मिल में गन्ना डालकर वापस आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे चालक की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लखीमपुर खीरी जनपद थाना पसगवां के भोगीपुर सेवाराम निवासी युसूफ (35) 13 मार्च को अपने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर हरियावां चीनी मिल आया था। यहां गन्ना तौल कराने के बाद मंगलवार को वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में मुरादपुर मजरा सहिजना गांव के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली समेत सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चले रहे युसूफ की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।