फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   road construction approoved

21 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण को 58 करोड़ रुपये मंजूर

Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
road construction approoved
हरदोई। कटरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग को जल्द टू लेन किया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। 21 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

म्योढ़ा-कुसुमखोर मार्ग वर्तमान में सिंगल लेन (साढ़े तीन मीटर चौड़ा) है। मार्ग के डबल लेन होने से इसकी चौड़ाई साढ़े सात मीटर हो जाएगी। इससे बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। मार्ग की सूरत बदलने के लिए क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू प्रयासरत थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर उक्त मार्ग के निर्माण के लिए 57 करोड़ 83 लाख 80 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

45 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
म्योढ़ा, बंडारी, करनपुर, औरेनी, भदार, मतनी, चंदसौरा, लालपुर हैदराबाद, नंदना, कटरी छोछपुर, चंद्रमपुर, जिगनी चौगवां, श्रीमऊ, उमरौली हैदर, तेरापुरसौली, मंसूरापुर आदि गांवों समेत सांडी और हरपालपुर विकास खंड के कुल 45 गांवों के लोगों को मार्ग के चौड़ा होने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर रोजाना इतना लोड
रोजाना 6897 लोगों का आवागमन
719 भारी वाहन हर रोज गुजरते
कन्नौज से बढ़ेगा व्यापार
म्योढ़ा-कुसुमखोर मार्ग का निर्माण होने से पड़ोसी जनपद कन्नौज से व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कटरी के इलाके में व्यापार बढ़ेगा। कटरी क्षेत्र में फूलों की खेती करने वाले किसानों को राहत मिलेगी और वह सीधे कन्नौज के बाजार में फूलों की बिक्री कर सकेंगे। कुसुमखोर में गंगा नदी पर पुल पहले ही बन चुका है। व्यापारियों को इस मार्ग के निर्माण का सबसे अधिक फायदा मिलेगा।
कटरी को डेढ़ माह में दूसरी बड़ी सौगात
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में कटरी को पिछले डेढ़ माह में दूसरी बड़ी सौगात मिली है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरपालपुर चौसार श्रीमऊ मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 44 करोड़ 35 लाख 76 हजार रुपये स्वीकृत किए थे। इस मार्ग की लंबाई लगभग 17 किलोमीटर है।

विधायक ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने म्योढ़ा-भदार-कुसुमखोर मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह कुछ माह से उक्त मार्ग के प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने के लिए कई बार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिले थे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस मार्ग के निर्माण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed