{"_id":"5873d5444f1c1bb037ba7f19","slug":"road-accident-me-do-logon-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
शाहाबाद में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। मां के साथ बाइक से शाहजहांपुर जा रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। सिर के बल गिरने से उसका हेलमेट भी टूट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के जसरथपुर निवासी प्रियांशु उर्फ शानू 20 पुत्र सत्यपाल सिंह बाइक से शाजहांपुर के कांठ कसबे रिश्तेदारी में जा रहा था। उसके साथ मां प्रेमलता भी थी। दिलावरपुर के पास गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
प्रियांशु सिर के बल गिरा। इससे उसकी हेलमेट लूट गई और सिर में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ सागर चौधरी ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पर बैठी प्रेमलता बाल बाल बची। बेटे की मौत से उसका रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
उधर, पाली थाना क्षेत्र में पाली-रूपापुर रोड पर सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। हादसे के समय बाइक सवार हेलमटे नहीं लगाए थे।
पाली थाना क्षेत्र के महमदापुर गांव निवासी महेश का छोटा रामदेव उर्फ झबुले (28) सोमवार की दोपहर किसी काम से गांव निवासी अरूण (25) के साथ बाइक से फर्रूखाबाद जा रहा था। बाइक अरूण चला रहा था।
रूपापुर-पाली मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से रामदेव के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। साथी अरूण घायल हो गया। पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया।