{"_id":"5dcda4478ebc3e55037de17c","slug":"road-accident-hardoi-news-knp5258372140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने स्कूटी में टक्कर मारी, फल विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने स्कूटी में टक्कर मारी, फल विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबाद कस्बा में हरदोई-शाहजहंापुर मार्ग पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार फल विक्रेता को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। वहीं, घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को लोगों ने दबोच लिया।
शाहाबाद के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी आकिल (55) पुत्र शब्बीर फल विक्रेता था। उसके परिवार में पत्नी शहीदा के अलावा तीन बेटी व एक बेटा है। वह उत्तराखंड के भटवाड़ी बाड़ाहार रेंज में फल की ठेली लगाता था। परिजनों के मुताबिक, 10 दिन पूर्व आकिल घर आया था। गुरुवार की दोपहर स्कूटी में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर घर से निकला था। कस्बा में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग स्थित ढाबा के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आकिल सिर के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। आकिल के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।