फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Road Accident

बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे चचेरे भाइयों की मौत

Sat, 25 Jan 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Road Accident
गौरव कुमार का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणनगर के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से गांव लौट रहे थे। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम छा गया। जिस बहन की शादी का कार्ड दोनों भाई बांट रहे थे वह भाइयों की मौत की खबर सुनते ही गश खाकर धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन

गांव पेंडरा निवासी रामखिलाड़ी की बेटी हेमलता की शादी गांव रतनपुर थाना डिबाई में तय है। 4 फरवरी को हेमलता की बरात गांव आनी है। रामखिलाड़ी का बेटा गौरव अपने चचेरे भाई प्रवीण कुमार पुत्र राकेश कुमार के साथ शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारियों में गया था। शुक्रवार की शाम दोनों भाई गांव लौट रहे थे तभी कल्याणनगर के निकट उनकी बाइक में टक्कर मारकर अज्ञात वाहन निकल गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी भेजा गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस हादसे से शादी की तैयारियों में लगा परिवार मातम में डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव के साथ ही आसपास गांवों के निवासी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी राजीव सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रवीण कुमार का फाइल फोटो

प्रवीण कुमार का फाइल फोटो- फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed