फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   River water reached schools and cattle shelters; six schools closed.

Hardoi News: नदियों का पानी स्कूलों और गोशालाओं तक पहुंचा, छह स्कूल बंद

Thu, 27 Aug 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
River water reached schools and cattle shelters; six schools closed.
हरदोई। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी का असर अब साफ दिखने लगा है। नदियों का पानी परिषदीय स्कूलों और गोशालाओं तक पहुंच गया है। छह परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद करा दिया गया है। इन स्कूलों के बच्चों को पास के ही स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। वहीं दो गोशालाओं के मवेशियों को दूसरी गोशालाओं में शिफ्ट कराया गया है। नदियों का पानी बढ़ने से तहसील बिलग्राम और सवायजपुर के 20 गांवों की फसलें डूबीं हैं।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े जाने वाले और पहाड़ों पर हो रही बरसात के पानी से जिले में प्रवाहित नदियों के पानी ने फैलाव लिया है। बृहस्पतिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 1,10,176 क्यूसेक पानी और पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से गर्रा में 276 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का पानी राजघाट पर चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर गेज से करीब 43 सेंटीमीटर ऊपर 125.74 मीटर गेज पर प्रवाहित हो रहा है जबकि फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर खतरे के निशान 137.10 मीटर गेज पर पिछले दो दिनों से बना हुआ है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी का पानी शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 136.05 मीटर गेज आ गया है। गर्रा नदी के पानी में शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 20 सेंटीमीटर बढ़कर 144.90 मीटर गेज पर पहुंच गया है। गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी के पानी ने फैलाव लेकर खेतों के साथ ही गांवों के आसपास पहुंचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलग्राम प्रतिनिधि के मुताबिक गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से पानी आबादी की तरफ पहुंचने लगा है। इसका सीधा प्रभाव लोगों के जनजीवन पर पड़ने लगा है। गंगा नदी की बाढ़ ने पिछले चार दिनों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पुनना पुरवा, जरेला, कटरी बिलुही की तरफ पानी लगातार बढ़ रहा है। तीन गांवों के कटान और सुरक्षा के लिए मदारीपुरवा में बोरियों की रोक भी नाकाफी रही। जलस्तर में वृद्धि से बोरियां डूब गईं हैं। खेती जलमग्न हो चुकी है, तिल्ली की फसल पानी भरने से सड़ने लगी है। पुनना पुरवा में झोपड़ियों में पानी पहुंचने पर एसडीएम एन राम ने गांवों के हालातों का निरीक्षण किया। बताया कि छप्परनुमा झोपड़ियों से मवेशियों को निकालकर खाली कराया गया है।


सांडी/हरपालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कटियारी क्षेत्र में बाढ़ का कहर बढ़ता जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पानी भरने से प्राथमिक विद्यालय खिम्मापुरवा को प्राथमिक विद्यालय देवकली, प्राथमिक विद्यालय बंजरिया को कखिलेपुरवा, दस्यौली को धौरहरा, कुचिला द्वितीय को पंदेउला में शिफ्ट किया गया है। ब्लॉक हरपालपुर के प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर को उच्च प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर और प्राथमिक विद्यालय सुलखामऊ को उच्च प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीनपुर में शिफ्ट किया गया है।
हरपालपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिमोहन सिंह ने बताया कि दो गोशालाओं में बाढ़ का पानी भर गया है। टिलिया-घटवासा के 107 मवेशियों को टिलियापुर के ऊंचे स्थान पर तार लगाकर और पलिया गोशाला और अर्जुनपुर गोशाला के 138 मवेशियों को बर्रा मिरगायां व श्यामपुर पंजा की गोशाला में शिफ्ट कराया गया है।

---

नदियों के पानी पर नजर रखी जा रही है। शाहाबाद, सवायजपुर और बिलग्राम एसडीएम से रिपोर्ट ली जा रही है। सवायजपुर और बिलग्राम में बाढ़ से फसलों और आबादी की तरफ पानी पहुंचने की जानकारी है। एसडीएम राजस्व टीम के साथ बचाव कार्य करा रहे हैं। -दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article