फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rights are serious regional representatives

अधिकारों के प्रति गंभीर हों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि

Tue, 20 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 20 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rights are serious regional representatives

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने खंड

विज्ञापन
विकास कार्यालय पर बैठक कर त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन की तैयारियाें पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दलीय सीमाओं से आगे निकल कर अपने अधिकारों के प्रति गंभीर हों। सम्मेलन का उद्देश्य भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के हक की आवाज बुलंद करना है।

अग्रवाल ने कहा कि आठ फरवरी को होने वाले सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों के अधिकाराें की बात होगी। हम अपने अधिकारों की लड़ाई तभी लड़ सकेंगे, जब हमें अपने अधिकारों का ज्ञान होगा। यह कोई दलीय सम्मेलन नहीं है। सभी को अपने हक की बात करने पहुंचना चाहिए।

पिहानी में अलग-अलग लोगों को परिचय पत्रों का कार्य सौंपा गया है। साथ ही सम्मेलन में भाग लेने वाले जन प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को देने वाले बैग में जागरूकता संबंधित पुस्तिका आदि भी भेंट की जाएगी। राजकुमार अग्रवाल ने तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पिहानी में सेक्टर बार जिम्मेदारियां बांट कर कार्य करें।

राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा ने कहा कि गांव-गांव को विकसित करना सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए जरूरी है कि गांव की समस्याएं सामने आ सकें। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने सपा मुखिया और सीएम को किसानों का हितैषी बताया। चेयरमैन डा. सईद खां,  कुशी बाजपेई, कमलाशंकर मिश्रा, मेवाराम, पम्मू यादव आदि ने भी विचार रखे।

संचालन धर्मवीर यादव ने किया। ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी व बीडीओ बृजेश कुमार हलवाई ने आभार जताया। इस मौके पर मोहसिन जमीर जैदी, शरद कुशवाहा, अयूब खां, संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, मस्ताना, गोपी सिंह व इरफान व चांद मियां आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed