Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   RGS Cricket Academy won the match by 123 runs

Hardoi News: आरजीएस क्रिकेट अकादमी ने 123 रनों से जीता मैच

Tue, 03 Nov 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
RGS Cricket Academy won the match by 123 runs
फोटो-21- क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
- सुमित यादव ने खेली 83 रन की पारी, शोभित-शिपुल ने की घातक गेंदबाजी
विज्ञापन



- राइजिंग स्टार की टीम 119 रनों पर ही ऑल आउट


संवाद न्यूज एजेंसी


हरदोई। हरदोई डिस्ट्रिक्ट वनडे क्रिकेट लीग का छठा मुकाबले मंगलवार को आरजीएस क्रिकेट अकादमी ने राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। इसमें आरजीएस टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को बड़े अंतर से हरा दिया। आरजीएस की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम ने 123 रनों से जीत दर्ज की।



सीएसएन पीजी कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे वनडे क्रिकेट लीग में आरजीएस क्रिकेट अकादमी और राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच टॉस हुआ। टॉस जीतकर आरजीएस की टीम ने बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 238 रन बनाए। टीम की तरफ से सुमित यादव ने 83 रन की पारी खेली। इसके अलावा नितिन कनौजिया ने 33 और नावेद ने 30 रन का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की ओर से आदित्य कनौजिया, आर्यन और अजीत वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम आरजीएस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 119 रन पर सिमट गई। टीम की तरफ से अभय ने 32 और विकास ने 23 रन बनाए। आरजीएस के शोभित और शिपुल ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मनीष कश्यप ने दो विकेट लिए। इस तरह आरजीएस ने 123 रन से मुकाबला जीत लिया। सुमित यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें महाविद्यालय के प्रोफेसर राम उग्र ने पुरस्कृत किया। मैच में अंपायर की भूमिका सोनेंद्र त्रिपाठी और प्रवीण कुमार ने निभाई। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed