{"_id":"5f04ab908ebc3e42bc5b3a96","slug":"retired-wice-principal-died-in-accident-hardoi-news-knp569886481","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार करते समय ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
राजबहादुर सक्सेना की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर बस में चढ़ने के लिए सड़क पार करने के दौरान रिटायर्ड उप प्रधानाचार्य को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खसौरा के मूल निवासी राज बहादुर सक्सेना (64) कई साल से हरपालपुर कस्बे में खरगपुर रोड पर रहते थे। वह दुर्गा प्रसाद इंटर कालेज खसौरा में उप प्रधानाचार्य पद से वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। पुत्र शैलेश ने बताया कि पिता राज बहादुर मंगलवार को दांत में दर्द होने पर दवा लेने प्राइवेट बस से फर्रुखाबाद जा रहे थे।
पाली थाना क्षेत्र में रूपापुर चौराहे पर बस रुकने पर वह लघुशंका करने के लिए उतर गए। बस में बैठने के लिए लौटते समय ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। रूपापुर चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मृतक के भाइयों सुबोध कुमार, लालजी और पुत्र शैलेश की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।