{"_id":"604e4d018ebc3ee64b5f1cab","slug":"retired-teachers-will-also-become-room-inspectors-will-be-able-to-evaluate-hardoi-news-knp617643097","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक भी बनेंगे कक्ष निरीक्षक, कर सकेंगे मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक भी बनेंगे कक्ष निरीक्षक, कर सकेंगे मूल्यांकन
विज्ञापन
फोटो-18-डीआईओएस वीके दुबे। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा में सेवानिवृत्त शिक्षक भी कक्ष निरीक्षक बन सकेंगे और मूल्यांकन का कार्य कर सकेंगे। इसको लेकर सेवानिृवत्त शिक्षकों को अपने विद्यालयों में ही आवेदन करना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने जिले के सभी 54 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त एवं 501 वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिशा निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने भेजे गए पत्र में विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। शिक्षकों का डाटा अपलोड कराने से पहले बताए गए नौ बिंदुओं का पालन अक्षरश: करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि समस्त प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए समस्त अध्यापकों के शैक्षिक विवरण 20 मार्च तक अपलोड करा दें।
विज्ञापन
वेबसाइट पर केवल नियमित रूप से कार्यरत उन समस्त अध्यापकों के शैक्षिक विवरणों को 20 मार्च तक संशोधित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने वेबसाइट पर केवल नियमित रूप से कार्यरत एवं परिषदीय नियमानुसार निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले अध्यापकों का ही विवरण अपलोड करने को कहा है।
ऐसे अध्यापक जिनका देहांत हो चुका हो तो उनका नाम डिलीट किया जाए। जो शिक्षक रिटायर हो गए हों उनका विवरण भी विद्यालय अपलोड कर सकता है लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षक ड्यूटी करना चाहे और वह आवेदन विद्यालय को दे। उन्होंने बताया कि सभी प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा 20 मार्च तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दें और उसकी प्रमाणित प्रति डीआईओएस कार्यालय में जमा कर दें। विलंब होने की दशा में 20 मार्च के बाद वेबसाइट बंद हो जाएगी।