{"_id":"5721011f4f1c1b0a61a91f0b","slug":"retired-teacher-from-today-will-be-able-to-fund-chaque","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक आज से ले सकेंगे फंड की चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक आज से ले सकेंगे फंड की चेक
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
indian rupee
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शिक्षक व सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए बुधवार का दिन काफी अच्छा रहा। एक तरफ जहां सेवानिवृत्त शिक्षकों की देयकों का भुगतान तैयार कर लिया गया, वहीं नव नियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान दो शैक्षिक सत्यापनाें पर ही करने पर सहमति बन गई। टीईटी सत्यापन की बाध्यता जिला स्तर से समाप्त कर दी गई। 28 अप्रैल से सेवानिवृत्त शिक्षक चेक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुनीता त्यागी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश मिश्रा से मिला और उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों के दो ही शैक्षिक सत्यापन कराए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने शासन से इस संबंध में अवगत हुए निर्देशों का पालन करने के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी से कहा। जिस पर सहमति बनने के बाद दो शैक्षिक सत्यापनाें के बाद ही नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन का भुगतान किया जाएगा। टीईटी सत्यापन की बाध्यता जनपद स्तर से समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
इसी क्रम में प्रतिनिधि मंडल ने वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों के देयकों का भुगतान अतिशीघ्र किए जाने का आग्रह किया। इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि फंड की चेक तैयार हो चुकी हैं। 28 अप्रैल से सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक लेखा कार्यालय के लिपिक अनिल कुमार से चेक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन