फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Restrictions on online shopping, will talk to government

ऑनलाइन खरीदारी पर लगे अंकुश, सरकार से बात करेंगे : नरेश अग्रवाल

Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on online shopping, will talk to government
हरदोई। पूर्व सांसद व भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि ऑनलाइन खरीदारी से दुकानदारों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। सरकार से इस बारे में बात करके व्यापारियों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कमेटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि 1980 से मंडी के व्यापारियों से सीधा जुड़ाव है। रेलवेगंज में दुकानों के आगे पड़ा रहता था। यहां मंडी लाने की पहल की, तो कुछ लोगों ने विरोध किया और कहा कि इमली रोड पर कौन सा व्यापार चलेगा, लेकिन आज देख लो, सबसे कीमती जगह इमली रोड पर ही है। गल्ला मंडी एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन

कहा कि मुसीबत में सारे भेदभाव भुलाकर सब एक हो जाते हैं। हरदोई की मंडी का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में है। कुछ लोगों ने मंडी में घुसने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। नरेश अग्रवाल ने कहा कि हमेशा मंडी के व्यापारियों के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक जमाने पर हरदोई में 200 राइस मिलें थीं और अब 34 रह गईं। सरकार से इस बारे में बात कर नीति बदलवाने का प्रयास करेंगे। मंडी में न तो कोई गुट है और न ही किसी नेता को यहां गुट बनाने का मौका मिला। इस मंडी की एकता को कोई नहीं तोड़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल ने अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता टीटू से कहा कि समस्याओं से अवगत कराएं। यथासंभव हल कराया जाएगा। महामंत्री संजय गुप्ता और हरिश्याम गुप्ता को शपथ दिलाने के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशिक गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, कनिष्ठ मंत्री ऋषी गुप्ता और कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता को भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।



रवि किशोर बनाए गए मीडिया प्रभारी
शपथ ग्रहण समारोह में नवीन गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी की घोषणा भी की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता ने रवि किशोर गुप्ता को गल्ला मंडी उद्योग व्यापार मंडल का मीडिया प्रभारी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed