फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Restaurant operator fined for selling water at higher price

Hardoi News: अधिक मूल्य पर पानी की बोतल बेचने पर रेस्टोरेंट संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Restaurant operator fined for selling water at higher price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में रेस्टोरेंट में आप भी परिवार व दोस्तों के साथ नाश्ता, खाना आदि खाने जा रहे हों तो मिलने वाले बिल का मिलान जरूर करें। कहीं पानी ही तो नहीं आपकी जेब का वजन घटाने का काम कर रहा है। ऐसा ही एक मामला संडीला के एक रेस्टोरेंट में पकड़ में आया है। मिनरल वॉटर की बोतल की कीमत ग्राहकों से मैक्सिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) से अधिक वसूल की जा रही थी।

विज्ञापन


विधिकमाप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक ने रेस्टोरेंट संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। संडीला में लखनऊ रोड पर केएसआर ग्रांड की यूनिट के तहत संचालित द फूड स्टोरी रेंस्टोरेंट में मिनरल वॉटर की बोतल पर रुपये अंकित अधिकतम विक्रय मूल्य से अधिक वसूले जा रहे थे। विधिक माप विज्ञान निरीक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने जांच में पाया कि रेस्टोरेंट पर ग्राहकों को 20 मूल्य वाली पानी की बोतल 21 रुपये में बेची जा रही है।
विज्ञापन


इसका बिल भी दिया जा रहा है। उन्होंने 18 मई के बिल को लगाते हुए होटल व रेस्टोरेंट केएसआर ग्रांड के संचालक दीपक गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। बताया कि जवाब में रेस्टोरेंट संचालक ने एमआरपी से अधिक मूल्य लिए जाने की बात स्वीकार की है। विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को जवाब के परीक्षण के बाद रेस्टोरेंट संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेतावनी दी गई है कि जुर्माना अदा न करने पर वाद न्यायालय में दायर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed