{"_id":"65429f453297210f4e0aac44","slug":"response-sought-from-video-on-misuse-of-rs-242-lakh-hardoi-news-c-213-hra1001-5950-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 2.42 लाख रुपये के दुरुपयोग पर वीडीओ से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 2.42 लाख रुपये के दुरुपयोग पर वीडीओ से जवाब-तलब
Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां विकास खंड के मरई गांव के प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार डीएम की ओर से सीज किए जाने के बाद जिला विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर कार्रवाई शुरू की है। 2.42 लाख रुपये की शासकीय राशि के दुरुपयोग पर वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी की है। तीन दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है।
जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में कराए गए विकास, निर्माण व शासकीय राशि के भुगतान में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। वीडीओ रूपाली यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि पंचायत सचिव रहते हुए खुली बैठक और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय का भुगतान क्यों नहीं किया गया है।
बताया कि हैंडपंप रिबोर के नाम 2,42,836 रुपये का भुगतान निकालने के बाद काम न कराते हुए राशि का दुरुपयोग किया गया है। पंचायत सचिवालय के लिए कंप्यूटर के स्थान पर लैपटाॅप की खरीदारी की गई है। दो बैटरी के स्थान पर एक बैटरी व दो सोलर पैनल के स्थान पर एक सोलर पैनल ही खरीदा गया है। सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आवास योजना में अपात्रों के चयन पर नोटिस
डीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में विकास खंड संडीला के नरायनपुर सुंडा में तैनाती के दौरान वीडीओ रामदुलारे यादव ने अपात्रों को चयनित कर लाभान्वित कराए जाने के लिए रिपोर्ट दी थी। इसी के साथ विभागीय कामों में भी लापरवाही का आरोप है। वीडीओ को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक व साक्ष्य सहित जवाब प्राप्त न होने पर विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।