फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   responsbility given to maintain plan safety

हरदोई : पौधों को सूखने से बचाने के लिए जवाबदेही तय

Fri, 15 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
responsbility given to maintain plan safety
हरदोई। अभियान चलाकर लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए डीएम अविनाश कुमार ने जवाबदेही तय कर दी है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों को पौधों के लिए पानी की व्यवस्था करने और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में पौधरोपण कर भूले सुरक्षा का संकल्प, सूखे पौधे शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। डीएम ने सभी कार्यालयाध्यक्षों, कार्यदायी संस्थाओं, सामाजिक वानिकी और खंड विकास अधिकारियों की ओर से वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा कि पौधे रोपित किए जाने के साथ ही उनका पनपना भी आवश्यक है। पौधरोपण का उद्देश्य तभी पूरा होगा। वर्षा न होने की वजह से पौधे सूख रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए पानी देने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में रोपित पौधों को पानी देने और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed