{"_id":"654faedd874abb958503d8b6","slug":"residence-certificate-made-by-fake-signature-of-pradhan-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-6428-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर बना दिया निवास प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर बना दिया निवास प्रमाण पत्र
विज्ञापन
हरदोई। कछौना विकास खंड के एक ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर निवास प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया है।
ग्राम प्रधान ने पंचायत मित्र (रोजगार सेवक) पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पूरे प्रकरण पर डीएम से आख्या तलब की है।
महरी ग्राम पंचायत के प्रधान आशीष कुमार ने मुख्यमंत्री से की शिकायत में बताया कि थाने से उसके पास फोन आया, जिसमें सोमेंद्र सिंह के निवास प्रमाण पत्र प्रधान के हस्ताक्षर से जारी होने की जानकारी देते हुए सत्यापन भी करने को कहा गया। इस पर आशीष ने पुलिस को बताया कि कोई निवास प्रमाण पत्र सोमेंद्र सिंह के नाम से जारी नहीं किया गया है।
आशीष कुमार का दावा है कि जब उसने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि ग्राम रोजगार सेवक ने सोमेंद्र सिंह का फर्जी निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम को पूरे मामले की जानकारी भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।