फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report should be taken off from lekhpal

लेखपाल पर दर्ज एफआईआर समाप्त करने की मांग

Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
report should be taken off from lekhpal
एसडीएम बिलग्राम रामबिलास यादव को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। सांडी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर ड्यूटी पर लगाए गए लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने मंगलवार को एसडीएम रामविलास को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने लेखपाल पर दर्ज एफआईआर को हटवाने की मांग की। कार्रवाई वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उप्र लेखपाल संघ के तहसील शाखा अध्यक्ष सुबोध कुमार व मंत्री लवकेश ने कहा कि तहसील में कार्यरत व धान खरीद में ड्यूटी पर लगाए गए लेखपाल पीयूष अस्थाना पर सांडी मंडी स्थित विपणन विभाग के केंद्र प्रभारी ने 22 नवंबर को गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। 27 नवंबर को पुलिस ने उसी तहरीर के आधार पर अन्य लोगों के साथ ही लेखपाल पियूष अस्थाना को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पूरा मामला निराधार है।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि घटना के वक्त लेखपाल साथी तहसील में मौजूद थे, फर्जी मामला दर्ज होने पर लेखपालों में रोष है। पदाधिकारियों ने जल्द से जल्द एफआईआर हटवाने की मांग की। कहा कि एफआईआर समाप्त न होने पर छह दिसंबर से लेखपाल आंदोलन करेंगे। इस दौरान तहसील के अन्य लेखपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed