{"_id":"65088bee7a6d9226330c64bb","slug":"report-on-the-principal-and-students-of-ashram-paddhati-inter-college-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3833-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य और छात्रों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य और छात्रों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। कछौना के पंडित दीन दयाल राजकीय आश्रम पद्धति इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य और अज्ञात छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कछौना कस्बा निवासी संजीव कुमार त्रिवेदी रविवार शाम को गैस सिलिंडर देने के लिए आश्रम पद्धति इंटर कालेज गए थे। इसी दौरान उनका पिकप कीचड़ में फंस गया था।
आरोप है कि विद्यालय के छात्र उन्हें चिढ़ाने लगे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। संजीव कुमार त्रिवेदी ने प्रधानाचार्य राधेश्याम राजपूत और अज्ञात छात्रों के खिलाफ कोतवाली में धारदार हथियार से हमला करने तहरीर दे दी। उधर दूसरी ओर प्रधानाचार्य का आरोप है कि संजीव नशे में था और इसके कारण विवाद हुआ।
कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानाचार्य और अज्ञात छात्रों के बीच रिपोर्ट दर्ज की गई है।