फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report on four accused of cheating in the name of getting a job in the army

Hardoi News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी में चार पर रिपोर्ट

Tue, 24 Sep 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Report on four accused of cheating in the name of getting a job in the army
हरपालपुर (हरदोई)। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर चालीस बेरोजगारों से 20 लाख 50 हजार रुपये ठगने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश वर्ष 2023 में ही न्यायालय ने दे दिया था, लेकिन पुलिस ने न्यायालय की ओर से अनुस्मारक भेजने के बाद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा निवासी संतोष कुमार समेत 40 लोगों की ओर से दर्ज किए गए वाद में न्यायालय को बताया गया था कि वह सभी बेरोजगार हैं। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लखनऊ जनपद के इटौंजा थाना क्षेत्र के पलाखर गांव निवासी सुमित सिंह राजपूत और उसकी पत्नी रूबी सिंह, जौनपुर जनपद के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सलामतपुर निवासी सुमन सिंह और लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के डिबरी निवासी संदीप ने 20 50 लाख रुपये ठग लिए, सेना में भर्ती भी नहीं हुई। आरोपियों का दावा है कि सुमित सिंह राजपूत ने खुद को सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल बताया था, लेकिन उन्हें नहीं पता है कि वह वास्तव में सेना में है अथवा नहीं। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed