{"_id":"62474165b55d720ae9789f32","slug":"report-on-fetal-death-doctor-and-nurse-hardoi-news-knp6887973147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण की मौत, डॉक्टर और नर्स पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण की मौत, डॉक्टर और नर्स पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत हो गई, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। पीड़ित पति ने पत्नी का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने निजी अस्पताल के डॉक्टर व नर्स के खिलाफ इलाज में लापरवाही के कारण भ्रूण की मौत होने व पत्नी की हालत बिगड़ने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र में स्व. पंडित श्रीराम कुमार मिश्र स्मारक नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर स्टेट बैंक के पास है। यहां निरंजन पुरवा के मजरा नेवादा लोचन निवासी राजा राम रैदास अपनी गर्भवती पत्नी मीना का इलाज कराने ले गया था।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टर व नर्स ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह पत्नी का बेहतर इलाज करेंगे। इलाज के बाद भ्रूण की गर्भ में ही मौत हो गई। डॉक्टर व अन्य स्टाफ ने शव सुरक्षित बाहर निकलाने की बात कही।
इसके बाद मीना की हालत बिगड़ गई। इसके बाद पत्नी का लखनऊ में इलाज कराया। 30 मार्च को राजाराम ने कोतवाली में तहरीर दी है।
इसमें अस्पताल के डॉ. चंद्रा मिश्र, नर्स रेशमा बानो पर इलाज में लापरवाही के कारण भ्रूण की गर्भ में मौत होने व पत्नी की हालत खराब होने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने डॉक्टर व नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।