फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of rape on the pretext of marriage, arrested

Hardoi News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट, गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Report of rape on the pretext of marriage, arrested
मल्लावां। शादी का झांसा देकर युवक ने ब्यूटीपार्लर चलाने वाली युवती का पांच वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। इसी दौरान वीडियो भी बना लिया। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। पांच वर्ष पूर्व गौरी गांव निवासी सलमान ने उसको कार से घर छोड़ने के लिए साथ बैठा लिया इसी दौरान दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। युवती ने घटना के बारे में परिजनों से बताने को कहा तो सलमान ने शादी कर लेने की बात कही। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। तब से यही धमकी देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। 19 जुलाई को वह फिर से साथ ले गया। युवती ने जब शादी की बात की तो उसने मना कर दिया। पुलिस ने रविवार रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को सोमवार सुबह ही गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed