फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of murder on father and son on court orders

Hardoi News: कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र पर हत्या की रिपोर्ट

Sat, 01 Feb 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Report of murder on father and son on court orders
हरदोई। कोर्ट के आदेश पर कछौना कोतवाली क्षेत्र के खजोहना निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के खजोहना निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि 24 मार्च 2024 को गांव के ही राधे ने अपने पिता सुरेश के साथ मिलकर उसके पुत्र अजय और सचिन को गालीगलौज किया था। विरोध जताने पर पीटा था। इसकी रिपोर्ट भी बीते 26 मार्च को कछौना कोतवाली में दर्ज की गई थी। गुड्डी देवी का कहना है कि मारपीट की तहरीर 24 मार्च को ही दी थी। 25 मार्च की सुबह सचिन का शव गांव में ही दिनेश की टूटी पड़ी चारपाई पर पड़ा मिला था। पुलिस को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राधे और सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed