फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of dowry murder on five including husband, rape on brother-in-law

Hardoi News: पति समेत पांच पर दहेज हत्या, जेठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 21 Aug 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Report of dowry murder on five including husband, rape on brother-in-law
मल्लावां (हरदोई)। संदिग्ध हालात में आठ अगस्त को विवाहिता की मौत के मामले में पिता ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और लड़की के जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री (24) का निकाह मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तालिब के साथ 14 जून 2020 को किया था। निकाह में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। निकाह के बाद से ही पति तालिब, ससुर मोहम्मद शेर, सास साहिबा, जेठ महबूब, ननद रेशमा दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। जेठ महबूब ने नहाते समय विवाहिता का वीडियो भी बना लिया था और इसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था। आठ अगस्त की दोपहर को आरोपियों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति और ससुर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed