{"_id":"64d533eb0bc97c0bb3042095","slug":"report-of-dowry-harassment-on-nine-including-husband-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-1959-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति समेत नौ पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति समेत नौ पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के भरिगहना निवासी महिला ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भरिगहना निवासी सीमा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी शादी 27 अगस्त 2018 को संडीला के ही मोहल्ला मंडई निवासी शिवम के साथ हुई थी। सीमा ने मर्जी से आर्य समाज मंदिर हरदोई में शादी की थी। शादी में पति शिवम ने 50 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर लिए थे, जिन्हें सीमा घर से लाई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुरालीजन और दहेज की मांग करने लगे। पति शिवम, ननद नीलम, नंदोई राज कुमार, ननद संजू, नंदोई रवि, जेठ शिव शंकर, गौरव, राम गोपाल, दहेज न लाने पर प्रताड़ित करने लगे।
27 मई 2023 को शिवम ने दूसरी शादी कर ली। आठ अगस्त को इन लोगों ने सीमा को पीटकर घर से निकाल दिया। कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)