{"_id":"64a31d6798912ac6cc0e1825","slug":"report-of-disturbances-in-the-tender-process-of-drain-cleaning-called-hardoi-news-c-213-1-hra1001-124-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नाला सफाई की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नाला सफाई की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की रिपोर्ट तलब
Tue, 04 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका परिषद संडीला में नाला सफाई की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी काे अमर उजाला ने सोमवार के अंक में संडीला में नाला सफाई छोड़िए, टेंडर में ही कर डाला खेल शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद से टेंडर प्रक्रिया की रिपोर्ट तलब कर ली है। कहा कि इस्टीमेट टुकड़ों में बनवाए जाने की आशंका है। नियम और व्यवस्था का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
नगरीय निकायों को जलभराव से छुटकारा दिलाने के लिए 30 जून से पहले से बड़े, मझोले और मोहल्लों की नालियों की सफाई कराए जाने की शासन ने व्यवस्था दी थी। नगर पालिका परिषद संडीला में 19 नाले हैं। इनकी निकाय के अभिलेखों के अनुसार 16340 मीटर लंबाई है। सभी नालों को सफाई के लिए चिह्नित किया। इन नालों की सफाई के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से ई-टेंडर से बचने के लिए काम को टुकड़ाें में बांट दिया। इसके लिए आठ जून को टेंडर जारी किए गए और नालों को टुकड़ों में साफ कराने के इस्टीमेट बनवाए गए।
अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इसका विस्तार से खुलासा किया। डीएम एमपी सिंह ने कहा कि समय से नालों की सफाई उनकी प्राथमिकता में है लेकिन संडीला में इस प्रकार की लापरवाही की गई है। इसे आमजन को जलभराव की समस्या होगी। नालों की सफाई की टेंडर प्रक्रिया, इस्टीमेट आदि सभी कुछ अधिशासी अधिकारी से तलब किया गया है। परीक्षण के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।