फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of culpable homicide against brother and family in Badshah's death

Hardoi News: बादशाह की मौत में भाई और परिजनों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Mon, 11 Nov 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Report of culpable homicide against brother and family in Badshah's death
पाली। पाली कस्बे के मोहल्ला शेखसरॉय निवासी बादशाह की मौत के मामले में आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने एक शख्स को नामजद करते हुए उसके परिजनों के खिलाफ भी गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला शेख सरॉय निवासी बादशाह (45) अविवाहित था। वह अपनी बहन अनीसा के साथ रहता था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो बड़े भाई इरशाद के साथ रहते हैं। इरशाद और बादशाह के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। बृहस्पतिवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार रात 11 बजे बादशाह की घर में मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया था कि नशे में गिरकर बादशाह घायल हुआ था और इसके कारण उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में बादशाह के शरीर पर चोटें मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भांंजे अब्दुल हसन से तहरीर ली। तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बादशाह नशे में घर आए और इरशाद व उनके घर वालों से भिड़ गए। इस दौरान इरशाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि भांजे की तहरीर पर इरशाद और उसके परिजनों के खिलाफ गैराइरादत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed