फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report of abetment of suicide on youth

महिला सिपाही की खुदकुशी में युवक पर रिपोर्ट

Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Report of abetment of suicide on youth
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली में तैनात बुलंदशहर निवासी महिला सिपाही के खुदकुशी किए जाने के मामले में पिता की तहरीर पर गांव निवासी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार तड़के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली में तैनात महिला सिपाही सिद्धार्थी (23) पुत्री महेंद्र सिंह कस्बे में किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार दोपहर उसने कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने बुलंदशहर जनपद के थाना पहासू के ग्राम नगहिया टक्कर निवासी सिद्धार्थी के पिता को घटना की जानकारी दी थी। मंगलवार देर रात सिद्धार्थी के पिता महेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महेंद्र सिंह की तहरीर पर कृष्णापाल पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम नगहिया टक्कर, थाना पहासू जनपद बुलंदशहर के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मौके से मृतका का मोबाइल फोन पुलिस को मिला था। सिद्धार्थी ने दोपहर 12: 37 बजे आखिरी बार कृष्णापाल से ही फोन पर बात की थी। कुछ देर बाद कृष्णा ने सिद्धार्थी के कमरे के पास ही रहने वाली सिपाही उर्वशी को बताया था कि सिद्धार्थी खुदकुशी करने वाली है। जब तक उर्वशी सिद्धार्थी के कमरे में पहुंची तब तक वह जान दे चुकी थी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे पुलिस लाइन के सरकारी वाहन से शव पैतृक गांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed