फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   report in murder case

पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ हा्या की रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Nov 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
report in murder case
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लच्छीपुर में मंगलवार को महिला की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोट दर्ज की है।
विज्ञापन

उन्नाव के थाना फत्तेपुर चौरासी के ग्राम खैरागढ़ा निवासी अमर सिंह पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने बेटी रेनिका की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छीपुर निवासी राहुल के साथ की थी। मंगलवार को सूचना मिली कि रेनिका (24) की मौत हो गई। जब वह मौके पर पहुंचा तो रेनिका का शव कमरे में फांसी पर लटकता मिला। बताया कि ससुराली दहेज में रुपयों की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति राहुल, सास मुन्नी देवी, ससुर लखपति व ननद ने रेनिका की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव फांसी पर लटका दिया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
मल्लावां। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैयदबाड़ा निवासी शहाना पुत्री अयूब ने एसपी अनुराग वत्स को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक साल पहले उसकी शादी मल्लावां के ग्राम मटियामऊ निवासी शाहनवाज पुत्र इरशाद के साथ हुई थी। पति शाहनवाज, ससुर इरशाद व सास सैईदून दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। 30 मार्च को आरोपियों ने मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। तब से वह पिता के साथ मायके में रह रही है। शहाना ने बताया कि 22 नवंबर को पति शाहनवाज ने फोन किया और जान माल की धमकी दी। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed