फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report filed on Guruji's second marriage with disciple

Hardoi News: शिष्या से दूसरी शादी करने वाले गुरुजी पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 May 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Report filed on Guruji's second marriage with disciple
हरदोई। दहेज की मांग करते हुए पत्नी को प्रताड़ित किया और शिष्या से गुरुजी ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पहली पत्नी और बेटे को घर से बाहर कर दिया। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर गुरुजी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिहानी रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास रहने वाली रीना पाल ने बताया है कि एक दिसंबर 2009 को उसकी शादी कोतवाली शहर के आजाद नगर (ट्रांजिट हास्टल के पास) निवासी सत्यनाम पाल के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के बाद से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच रीना ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

बेटा होने के बाद भी सत्यनाम आदतों से बाज नहीं आए। शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले सत्यनाम ने बीते वर्ष 20 अप्रैल को अपनी शिष्या से शादी कर ली और उसे घर ले कर पहुंच गया। रीना का कहना है कि दूसरी शादी करने के बाद पति ने जेवर-गहने छीन लिए और उसे व उसके बेटे को घर से बाहर कर दिया। पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन उसकी नहीं सुनीं। उसके बाद रीना ने सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली शहर की पुलिस ने पति सत्यनाम पाल, उसकी मां सावित्री देवी और भाई रजनीश पाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई विजय प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed