फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report filed against the head and his associates who beat up the village panchayat officer

Hardoi News: ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटने वाले प्रधान पर साथियों समेत रिपोर्ट

Thu, 13 Nov 2025 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Report filed against the head and his associates who beat up the village panchayat officer
हरदोई। ग्राम पंचायत अधिकारी को पीटकर सरकारी अभिलेख फाड़ने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाहाबाद ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी हर्षित सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके पास फिरोजपुर खुर्द ग्राम पंचायत का प्रभार है। बुधवार दोपहर वह एडीओ पंचायत कार्यालय के बाहर कक्ष में बैठकर काम कर रहे थे।

इसी दौरान फिरोज खुर्द के प्रधान विवेक पांडेय अपने दो साथियों के साथ वहां आए और गाली गलौज करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। विरोध करने पर उन्हें पीट दिया और गोली मारने की धमकी दी। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान विवेक पांडेय और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed