फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report filed against 143 including former SP district president

हरदोई: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 143 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, लॉकडाउन में बिना अनुमति बैठक करने पर हुई कार्रवाई

Sun, 13 Jun 2021 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jun 2021 07:59 PM IST
सार

इन दिनों ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर विभिन्न दलों की राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं। हरदोई में पुलिस ने बिना अनुमति के लॉकडाउन के दिन बैठक करने, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के आरोप में 13 नामजद और 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Report filed against 143 including former SP district president
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला आबिदनगर स्थित सपा नेता के कॉलेज परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक करना सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं के लिए मुसीबत का सबब बन गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति के लॉकडाउन के दिन बैठक करने, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के आरोप में 13 नामजद और 130 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इन दिनों ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर विभिन्न दलों की राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में रविवार को पाली कस्बे के आबिदनगर में स्थित एक सपा नेता के कॉलेज में भी बैठक थी। बैठक में बड़ी संख्या में भरखनी विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद थे। यहां गत विधानसभा चुनाव में सवायजपुर क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य विमल मिश्रा, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रिजवान खां, सवायजपुर के प्रधान विनय वाजपेयी आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक यहां पाली पुलिस पहुंच गई और बैठक की रिकॉर्डिंग करने लगी। पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि रविवार को लॉकडाउन होता है। बिना अनुमति के ही बैठक की जा रही थी। अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाए थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे थे।


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव, जिला उपाध्यक्ष अहमत अली मोनू, पूर्व नगर अध्यख रिजवान खां, सवायजपुर के प्रधान विजय वाजपेयी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमल मिश्रा, श्याम सिंह, शैलेंद्र यादव, अवधेश यादव, चिंटू सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्की सिंह, राम किशोर और रविकांत शुक्ला को नामजद करते हुए 130 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed