{"_id":"5db9d56c8ebc3e01622a4100","slug":"report-against-je-and-contractor-hardoi-news-knp522737367","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के जेई व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संडीला। ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते समय बिजली चालू होने से ठेकाकर्मी के झुलसने के मामले में पुलिस ने चार साल बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने में तत्कालीन ठेकेदार व जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आटामऊ निवासी बबलू (23) पुत्र अगने ने कोर्ट में दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि वह बिजली विभाग में संविदा कर्मी है। 13 जून 2015 को जेई और ठेकेदार के आदेश पर वह संडीला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राइस मिल परिसर में पोल पर लगा ट्रांसफार्मर ठीक करने गया था। उसने उपकेंद्र पर फोन कर शटडाउन ले लिया और काम करने लगा। इसी दौरान उपकेंद्र पर मौजूद जेई ने बिना उससे पूछे आपूर्ति चालू कर दी। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसका हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसका बांया हाथ काट दिया गया।
बबलू ने बताया कि उसने पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों से की तो जेई व ठेकेदार ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने भी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया। मामला संज्ञान में आने पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने तत्कालीन जेई निखिल व ठेकेदार नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।