{"_id":"6675b5b1319104a0dc03d572","slug":"report-against-four-for-rape-and-forced-abortion-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116040-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने में चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (24) ने बताया कि थाना क्षेत्र के बकुई गांव निवासी सलमान का खेत उसके परिजन बटाई पर लिए हैं। इसी कारण सलमान, उसके परिवार के ही इरफान, रिजवान और वली मोहम्मद का घर आना-जाना रहता था। दो दिसंबर 2023 को युवती घर में अकेली थी। उसके माता-पिता और भाई खेत गए थे। इसी दौरान सलमान ने घर आकर निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के कारण युवती गर्भवती हो गई तो 12 जनवरी की रात सलमान युवती को लेकर लखनऊ अपने मकान पर गया। वहां उससे गर्भपात कराने को कहा। मना करने पर मारपीट की।
आरोप है कि युवती के साथ जबरन अन्य युवकों से भी दुष्कर्म कराया गया। युवती का गर्भपात करा दिया गया। बीती छह मार्च को सलमान ने उससे देह व्यापार करने को कहा, लेकिन मना करने पर मारपीट कर गांव के बाहर छोड़कर चला गया। युवती का आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।