{"_id":"617d8b2aa577e7378e3dcffd","slug":"report-against-five-people-in-murder-case-hardoi-news-knp661388359","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव गायब करने में पत्नी समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव गायब करने में पत्नी समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। युवक की हत्या कर शव गायब करने में न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौमलिकपुर निवासी अनिल ने बताया कि उसका भाई धर्मेंद्र 25 जून को घर से यह कहकर निकला था कि वह पत्नी को विदा कराने ससुराल सहिजना जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा।
बताया कि भाई धर्मेंद्र का विवाह लगभग चार साल पहले सहिजना निवासी वीरेश की बेटी विनीता के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। विवाह के बाद से ही विनीता के मनमाने रवैये के कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा। इससे परेशान होकर पिता ने धर्मेंद्र व उसकी पत्नी विनीता को अलग कर दिया।
तब से धर्मेंद्र गांव में ही अलग रहता था। मई मेें ससुर रावेंद्र, सास रानी, बहन आराधना व जीजा अवधेश विनीता को विदा कराकर ले गए थे। अनिल ने बताया कि धर्मेंद्र के न लौटने पर उसने सुरालीजनों से संपर्क भी किया, लेकिन आरोपियों ने कोई जानकारी नहीं दी। अनिल ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर आरोपियों ने शव गायब कर दिया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।