{"_id":"61f6c7a2eed1b75c275ac268","slug":"report-against-20-people-in-attack-case-hardoi-news-knp6779736113","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 नामजद व 15 अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 नामजद व 15 अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। थानाक्षेत्र के धीरपुर गांव में शनिवार शाम ट्यूबवेल की लाइन बिछाने के दौरान ग्रामीणों ने लाइनमैन व पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस मामले में पांच नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी हमलावरों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली क्षेेत्र के धीरपुर गांव में शनिवार की शाम एक निजी नलकूप की विद्युत लाइन बिछाई जानी है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इस पर कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में बिजली कर्मी लाइन बिछवा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग और पुलिस की टीम पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला बोल दिया था।
इसमें हरपालपुर कोतवाली में तैनात दो सिपाही अंकित, शिवम व विद्युत कर्मी कैलाश और गुरविंदर घायल हो गए थे। पलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार रावत ने गांव के सरोज कुमार, अनूप कुशवाहा, मान सिंह, भैयालाल, राम रईस व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।