{"_id":"5e7e28b98ebc3e78b27cc54a","slug":"report-against-20-people-hardoi-news-knp5526141125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में नमाज पढने पहुंचे 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद में नमाज पढने पहुंचे 20 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। नगर में लॉकडाउन के दौरान सामूहिक नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एसओ डीपी सिंह ने बताया कि रामलीला चौराहे पर लॉकडाउन के तहत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि पाली नगर के मोहल्ला काजीसराय उत्तरी में मोहम्मद खां मस्जिद के इमाम अब्दुल रशीद पुत्र मोहम्मद इशहाक ने गुरुवार शाम छह बजे होने वाली नमाज में लोगों को बुलाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
वहां इमाम के साथ छोटू पुत्र जाकिर, नत्थू खान, नवी हुसैन, एजाद खान, मोहम्मद मोबीन, झब्बन मास्टर, हफीज खान, हस्सन, मुस्तकीम, मुनव्वर समेत 20 लोग मिले। बताया कि पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मस्जिद के पास एकत्र लोगों को खदेड़ा
संडीला। लखनऊ रोड स्थित बेगमगंज गांव में मस्जिद के पास एकत्र लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों को घर वापस भेज दिया। संवाद