{"_id":"660a8d0a68a8f4ed24057bb5","slug":"rent-of-election-vehicles-increased-by-40-percent-hardoi-news-c-213-1-hra1002-112566-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निर्वाचन में लगने वाले वाहनों का किराया 40 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निर्वाचन में लगने वाले वाहनों का किराया 40 फीसदी बढ़ा
Mon, 01 Apr 2024 04:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:01 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव में लगने वाले वाहनों के किराए में इस बार बढ़ोतरी कर दी गई है। वाहन स्वामियों को विगत चुनाव के सापेक्ष 40 प्रतिशत अधिक किराया मिलेगा।
एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में लगने वाले वाहनों के किराए के लिए नई किराया सूची विभाग से जारी की गई है। पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार किराए में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।
उन्होंने बताया कि 15 से 24 सीट वाले वाहन के लिए 1697 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। 25 से 34 सीट वाले वाहनों को 1912 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। 35 से 40 सीट वाले वाहन को 2139 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। 41 से 45 सीट वाले वाहनों को 2213 रुपये प्रतिदिन और 46 से अधिक सीट वाले वाहनों को 2510 रुपये प्रतिदिन किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
बताया गया कि इसके अलावा हल्के वाहनों को 1200 सीसी वाले पेट्रोल वाहन को 1264 रुपये, डीजल वाहन 1450 सीसी वाले वाहन को 1460 रुपये दिए जाएंगे। 1450 सीसी से अधिक के वाहनों को 2140 रुपये प्रतिदिन ईंधन के अतिरिक्त किराया दिया जाएगा। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के किराए में भी वृद्धि की गई है।