फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Renge vehicles on the road in thick fog

घने कोहरे में सड़क पर रेंगे वाहन

Tue, 15 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Tue, 15 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Renge vehicles on the road in thick fog
सोमवार की सुबह घने कोहरे से लिपटी नजर आई। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि कोहरा अधिक देर तक नहीं रहा और दिन चढ़ने के साथ धूप खिल गई, लेकिन जनजीवन अस्त व्यस्त ही रहा। कड़ाके की ठंड शुरू होने के बावजूद शहर में प्रशासन ने अभी तक न तो अलाव जलवाए हैं और न ही रैन बसेरा बनाए गए हैं। सड़क पर गरीबों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने तहसीलवार कंबलों का वितरण करने का निर्देश दिया और इसके लिए बजट का भी आवंटन कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की अपेक्षा सोमवार को कोहरा अधिक रहा। घने कोहरे व सर्द हवाओं के बावजूद सोमवार को न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस पर ठिठका रहा। हालांकि सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



प्रभावित हुआ ट्रेनों का संचालन
कोहरे की वजह से अप और डाउन रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रही। चंडीगढ़ व डुप्लीकेट एक्सप्रेस पांच घंटे बाद आई। दिल्ली मेल दो घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पहुंची। इसी तरह सहारनपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेेट रही। अप रूट की ट्रेनोें में पंजाब मेल तीन घंटे, डुप्लीकेट एक्सप्रेस चार घंटे बाद हरदोई स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों का हाल बेहाल रहा और भीड़ भरी ट्रेेनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना फाग लाइट के दौड़ रहीं बसें

शहर में तमाम स्कूली बसें बिना फॉग लाइट के दौड़ रही हैं। जिसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सोमवार को भी घना कोहरा होने के बावजूद एक स्कूली बस बिना लाइट जलाए आती दिखी। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ हो रहा है। उधर रोडवेज की तमाम बसों में भी फॉग लाइट नहीं लगी है, जिसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


पालिका ने नहीं बनाया अस्थाई रैन बसेरा
सर्द हवाओं और कोहरे को लेकर प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा रैन बसेरा का निर्माण सार्वजनिक स्थान पर कराया जाता है लेकिन कड़ाके की ठंड शुरू होने के  बावजूद अभी तक नगर पालिका द्वारा न तो रैन बसेरा बनाया गया है और न ही अलाव जलवाए गए हैं। जिससे लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।


कंबल बांटे गए
जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने ठंड को देखते हुए सोमवार को कुछ गरीबों को कंबलों का वितरण भी किया। बताया गया कि उन्होंने चार गरीबों को कंबल बांटे हैं, वहीं उप जिलाधिकारियों को भी 200-200 कंबल आंवंटित कि ए है जिन्हें पात्रों को बांटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी तहसीलों को अलाव जलवाने के लिए रुपये आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed