फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief rained from the sky, mercury dropped by four and a half degrees in twenty four hours

Hardoi News: आसमान से बरसी राहत, चौबीस घंटे में साढ़े चार डिग्री पारा गिरा

Sun, 29 Jun 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Relief rained from the sky, mercury dropped by four and a half degrees in twenty four hours
हरदोई। बीते कई दिनों से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल करके रखा हुआ था लेकिन शनिवार की शाम से हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। चौबीस घंटे में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई है, इससे किसानों के चेहरों पर रौनक छा गई। रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से उमस बनी रही, लेकिन शाम को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी में सुकून दिया।
विज्ञापन

मानूसनी बारिश होने में देरी ने जिले के लोगों को गर्मी में परेशान करके रख दिया था। वहीं किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें साफ नजर आने लगी थीं। बारिश न होने से किसानों को धान की फसल की रोपाई के लिए नलकूपों के भरोसे होना पड़ रहा था। खेत की नमी बरकरार रखने के लिए कई किसान ट्यूबवेल और नलकूप से सिंचाई करने लगे थे। किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। शनिवार की शाम को हुई बारिश ने किसानों से लेकर आम जनमानस को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार से रविवार शाम तक 31 मिमी बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री की कमी आई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम पारा 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री घटकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हवाओं की रफ्तार आठ किमी और आर्द्रता सुबह 92 और शाम को 78 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी में अभी भी खुले में पड़ा अनाज
हरदोई। बारिश शुरू होने के बाद भी नवीन गल्ला मंडी में अनाज खुले में पड़ा हुआ है। बारिश में भीग कर अनाज खराब होने का डर बना हआ है। इसके बाद भी अनाज को सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा जा रहा है। मंडी अधिकारियों का कहना है कि किसानों से लिया गया अनाज तो सुरक्षित रखवा दिया गया है और अब यह अनाज व्यापारियों का है। जो आढतियों की फड़ पर लगा हुआ है। व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अनाज सुरक्षित स्थानों पर रखवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed