फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief: Patients will not have to wait in the sun or rain to get X-ray done.

राहत : एक्सरे कराने के लिए मरीजों को धूप व बारिश में नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Sun, 08 Sep 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Relief: Patients will not have to wait in the sun or rain to get X-ray done.
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एक्सरे रूम के बाहर मरीजाें काे अपनी बारी के लिए खुले आसमान के नीचे इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक्सरे रूम के बाहर टिनशेड का निर्माण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एक्सरे कराने आने वाले मरीज व तीमारदारों को एक तो वैसे भी मशीन खराब होने की वजह से डिजिटल एक्सरे नहीं मिल रहे हैं। वहीं, मरीज व तीमारदारों को अपनी बारी के लिए घंटों खुले आसमान के नीचे धूप व गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। गौरतलब हो कि मरीजों को बाहर खुले आसमान के नीचे इंतजार करने के संबंध में अमर उजाला के छह सितंबर के अंक में खबर का प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए शनिवार से एक्सरे रूम के बाहर टिनशेड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। टिनशेड लगाने के लिए एक्सरे रूम के बाहर एंगल लगा दिए गए हैं और जल्द ही शेड भी लगाया जाएगा। इससे अब मरीज व तीमारदार काे अपनी बारी के लिए धूप में खड़े नहीं होना पड़ेगा। सीएमएस डॉ. जेके वर्मा ने बताया कि टिनशेड के साथ बैठने के लिए बेंच भी लगवाई जाएंगी। ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed