फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief money reached the accounts of 2,176 destitute children

Hardoi News: 2,176 निराश्रित बच्चों के खातों में पहुंचे मदद के रुपये

Tue, 01 Apr 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Relief money reached the accounts of 2,176 destitute children
हरदोई। कोरोना काल के बाद से निराश्रित और चयनित बच्चों को आर्थिक मदद दी गई। स्पॉन्सरशिप, सीएम बाल सेवा योजना कोविड और सामान्य में 2,176 निराश्रित बच्चों के खातों में रुपये भेजे गए। विभाग ने शासन से रुपये मिलते ही खातों में रुपये भेजने की प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद से निराश्रित बच्चों को महिला और बाल कल्याण विभाग के माध्यम से पढ़ाई और भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह के हिसाब से रुपये दिए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट के अभाव में स्पॉन्सरशिप समेत सीएम बाल सेवा योजना कोविड और सामान्य में बच्चों को आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही थी। इससे जुड़ी खबर अमर उजाला
विज्ञापन

ने 29 मार्च के अंक में ‘निराश्रित 1,090 बच्चों में 456 को ही मिले रुपये’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने शासन स्तर पर पैरवी की। शासन ने बच्चों की आर्थिक मदद के लिए विभाग को रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से रुपये मिलने के बाद विभाग ने स्पॉन्सरशिप योजना में 1,014, सीएम बाल सेवा योजना कोविड में 139 और सीएम बाल सेवा योजना सामान्य में 1,023 बच्चों के खातों में रुपये भेजे।

--
निराश्रित बच्चों को भरण-पोषण और पढ़ाई के लिए योजना के अनुसार आर्थिक मदद दी जाती है। शासन ने स्पॉन्सरशिप, सीएम बाल सेवा योजना सामान्य और कोविड में जिले को रुपये दिए थे। रुपये बच्चों के खातों में भिजवाए गए हैं। -संजय निगम, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed