{"_id":"6a5e68444096fa0206005967","slug":"relief-from-rain-electricity-demand-drops-hardoi-news-c-213-1-hra1021-153480-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बारिश से मिली राहत, कम हुई बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बारिश से मिली राहत, कम हुई बिजली की मांग
विज्ञापन
- 398 मेगावाट पहुंची मांग, सोमवार को और कम हो जाएगी मांग
- दो दिन से मौसम परिवर्तन से बिजली की मांग में आई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दो दिन से बारिश और तापमान में गिरावट का असर बिजली की मांग पर भी पड़ा। रविवार को 398 मेगावाट मांग दर्ज की। सोमवार को अच्छी बारिश होने से बिजली की मांग में और गिरावट आने की संभावना है।
उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। शुक्रवार को जिले में बिजली मांग 447 मेगावाट दर्ज की गई थी। शनिवार को बिजली की मांग में गिरावट आई और मांग 422 मेगावाट पहुंच गई। रविवार को भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की, जिसका असर बिजली की मांग पर पड़ा और मांग 398 मेगावाट तक आ गई। रविवार की रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को पूर दिन जारी रही। सोमवार को अच्छी बारिश होने से बिजली की मांग और कम होने की संभावना है। अधिशासी अभियंता पारेषण खंड मो. सउद ने बताया कि बिजली की मांग में गिरावट आ रही है। सोमवार को भी मौसम काफी अच्छा रहा। इससे मांग और नीचे जाने की संभावना है।
इंसेट
बारिश से बाधित हुई शहर की आपूर्ति
हरदोई। सोमवार की दोपहर को 12 बजे से तीन बजे के बाद तेज बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र सहित सभी केंद्रों की आपूर्ति दोपहर को दो घंटा तक बाधित रही। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।