फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relief for passengers during the festive season: Sleeper berths to be increased in two pairs of trains.

Hardoi News: त्योहारों पर यात्रियों को राहत, दो जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगी स्लीपर बर्थ

Thu, 17 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Relief for passengers during the festive season: Sleeper berths to be increased in two pairs of trains.
हरदाेई। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने हरदोई स्टेशन पर रुकने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है। इससे स्लीपर श्रेणी में अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगे और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


त्योहार पर बाहरी जिलों में रहने वाले प्रवासी अपने घरों को आते हैं। इस कारण ट्रेनों में काफी अधिक भीड़ होती है। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना कम रहती है। इस वजह से लोगों को दिक्कतें भी अधिक होती हैं। बता दें कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस में 17 और 18 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 1420 पद्मावत एक्सप्रेस में 20 और 21 सितंबर को अतिरिक्त कोच की सुविधा रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में 19 सितंबर और वापसी में गाड़ी संख्या 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में 20 सितंबर को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed