फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Relay hunger strike against the occupation in the field

खेल मैदान में कब्जे के खिलाफ अनशन शुरू

Tue, 17 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Relay hunger strike against the occupation in the field

खेल मैदान पर अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को क्रमिक अनशन शुुरू हो गया। अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक  कब्जे की जमीन पर कराया गया निर्माण हटेगा नहीं तब तक वे शांत नही बैठेंगे। नगर के मोहल्ला बाजीगंज स्थित परिषदीय विद्यालय के पास खेल मैदान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया है।

विज्ञापन


इसके विरोध में नगर के पूर्व सभासद नंदकिशोर गुप्ता, मनोज अग्निहोत्री उर्फ पुतानी सतवीर बाबा आदि ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। सुनवाई न होने पर सोमवार को मनोज अग्निहोत्री व सतवीर बाबा कटरा बिल्हौर मार्ग पर क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन


उन्हें अनशन पर बैठा देख आसपास के लोग भी पहुंच गए। उन्हाेंने अनशनकारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी हर लड़ाई में वह साथ रहेंगे। अनशनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक जमीन को भूमाफियाओं से खाली कराकर निर्माण कार्य नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक वह आंदोलन खत्म नही करेंगे। मालूम हो कि विगत तीन दिन से इस मुद्दे पर नगर में धरना प्रदर्शन से लेकर जुलूस तक निकाले गए। अफसरों ने इस ओर ध्यान नही दिया। सोमवार को बाजार में दुकानें खुली रही। लोगों ने खरीददारी की। सोमवार के अनशन में पूर्व सभासद मौजूद नहीं थे। पूछने पर बताया गया कि वह किसी काम से जिला मुख्यालय गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed