{"_id":"6a70d038fc7936bf8702b89e","slug":"relatives-duped-him-under-the-pretext-of-securing-a-job-abroad-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-154242-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों ने ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदारों ने ठगा
विज्ञापन
टड़ियावां (हरदोई)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदार ने ही युवक से ठगी कर ली। कुल 62837 रुपये लेने के बाद भी न तो उसे विदेश भेजा और न ही बाद में रुपये वापस किए। अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के सिहौना निवासी मोहम्मद अजीज ने बताया कि सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रौतापुर निवासी मोहम्मद शरीफ और समीर उनके रिश्तेदार हैं। बताया कि दोनों ने कतर में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले में अलग-अलग तारीखों में 17300 रुपये ऑनलाइन, 30,5377 रुपये टिकट के नाम पर और 15 हजार रुपये नकद ले लिए।
इसके बाद भी उसे नौकरी करने के लिए विदेश नहीं भेजा। मोहम्मद अजीज का दावा है कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये वापस देने से इन्कार कर गाली -गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनेां आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।